भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा कमलनाथ की हनुमान भक्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ इतने ही हनुमान भक्त होते तो अमंगल होता ही क्यों?
दरअसल चुनाव प्रचार में श्री राम भक्त हनुमान का जिक्र सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने किया। चुनाव परिणाम की तारीख 10 नवंबर 2020 है। इस दिन मंगलवार है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से 10 नवंबर की तारीख को कमलनाथ के लिए मंगलकारी बताया जा रहा है क्योंकि कमलनाथ हनुमान भक्त हैं।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए 03 नवंबर का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन जागरूक मतदाता कांग्रेस के 15 महीने के कुशासन और झूठे वादों के खिलाफ वोट कर भाजपा सरकार की मजबूती के लिए जनादेश देंगे। उपचुनाव में भाजपा की विजय के लिए पार्टी का हर निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार है।
कांग्रेस दिन में सपना देख रही है
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस दिन में सपना देख रही है। 10 नवंबर को सबको पता चल जाएगा क्योंकि प्रदेश की जनता तय कर चुकी है कि अबकी बार, पूर्ण बहुमत भाजपा सरकार। भाजपा सभी 28 सीटों पर विजय हासिल करेगी।
प्रियंका जहां भी गईं कांग्रेस हारी है
एक अन्य सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उप चुनावों में प्रचार के लिए यदि कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा को बुला रही है तो उनका स्वागत है। लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रियंका गांधी को जहां-जहां जिम्मेदारी मिली है वहां-वहां कांग्रेस हारी है।
30 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30gzp7F

Social Plugin