भोपाल। प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई है कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे सुकर्ण मिश्रा कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित हो गए हैं। उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सुकर्ण मिश्रा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी कर रहे हैं 

सुकर्ण मिश्रा अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र दतिया में नियमित रूप से सक्रिय रहते हैं। कहा जाता है कि सुकर्ण मिश्रा 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा विधानसभा के लोगों की जनसुनवाई और पिता की कुर्सी के पास बैठकर विधानसभा के दूसरे कामकाज सुकर्ण मिश्रा की जिम्मेदारी बन गए हैं। 

दतिया के अलावा डबरा सीट पर भी सक्रिय हैं सुकर्ण मिश्रा 

सुकर्ण मिश्रा ना केवल अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र दतिया में सक्रिय हैं बल्कि डॉ नरोत्तम मिश्रा की पुरानी विधानसभा डबरा में भी सुकर्ण मिश्रा की सक्रियता कम नहीं है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इमरती देवी यहां से विधायक बनकर कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी और बाद में इस्तीफा देकर शिवराज सिंह सरकार में मंत्री हैं। डबरा सीट आरक्षण मुक्त होने वाली है।

26 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36doCiv