केन्द्र सरकार की साइकिल फ़ॉर चेंज मुहिम के तहत ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा साइकिल रैली को स्मार्ट सिटी CEO श्रीमती जयति सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

केन्द्र सरकार की साइकिल फ़ॉर चेंज मुहिम के तहत ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली में “हम है ना” स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों सहित प्रत्येक वर्ग के जन सामान्य सम्मिलित हुये। ग्वालियर में प्रातः 7 बजे बीएसएनएल सिटी सेंटर पीबीएस डॉक से साइकिल रैली का शुभारम्भ किया गया।
साइकिल रैली को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमती सिंह नें सभी को साइकिल फाँर चेंज मुहिम की जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई साइकिल फाँर चेंज मुहिम में भाग ले रही है तथा नागरिकों के साथ मिलकर शहर को साइकल फ़्रेंडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में आम लोगो में साइकिल चलाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा रुझान बढे साथ ही शहर में साइकिल चलाने को लेकर एक अच्छा माहौल और सुविधाओ में इजाफा हो सके इस उद्देश्य को लेकर यह मुहिम चलाई जा रही है।
यह साइकिल रैली विभिन्न मार्गो से होती हुई गोबिंदपुरी, तानसेन रेजीडेंसी होते हुये वापिस सिटी सेंटर के डाँक स्टेशन पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली संपन्न होने पर साइकिल चालको नें साइकिल चलाने को लेकर अपने अनुभव और शहर में साइकिलिंग के माहौल के लिये अपने अपने विचार और सुझाव स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह से साझा किये। श्रीमती सिंह नें सभी को भरोसा दिलाया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा साइकिलिंग को बढावा देने के लिये हर संभव कोशिस की जायेगी।
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी ने कर्नाटक की कंपनी से पीबीएस के तहत अनुबंध किया है, जिसमे शहर में 50 बाइक डॉक स्टेशन से 500 साईकिल उपलब्ध कराई गई है। नागरिक इन साईकिलों को किसी भी डॉक स्टेशन से लेकर अपनी सुविधा अनुसार किसी भी डॉक स्टेशन पर रख सकते है। ये सभी जीपीएस बेस्ड हैं। एप्लीकेशन आधारित सिस्टम के तहत उपयोगकर्ता को किराए के आधार पर अभी वर्तमान में चार प्लान दिये गये है।



from New India Times https://ift.tt/3hPXHvl