वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे हैं सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज शनिवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने देवी स्थान मंदिर पर वृक्षारोपण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में देवीस्थान मंदिर पहुंचे तथा वहां आम, अर्जुन, सागौन आदि के वृक्ष लगाए। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, पर्यावरण में संतुलन अति आवश्यक है इसलिए हमें वृक्ष लगाने चाहिए तथा उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।
इस अवसर पर नगर महामंत्री रवि शुक्ला नीरज रस्तोगी, नगर उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ला, रजनीश बाजपेई, सुशील वर्मा, रितेश शुक्ला, अवनीश प्रताप सिंह, हनी मेहरोत्रा, संजय चतुर्वेदी, संजय सिंह, पुनीत बाजपेई, दीपक गुप्ता, अनिल शुक्ला, दीपक अग्निहोत्री, गिरिराज राठौर सहित सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/3iGyTam
Social Plugin