रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में गौ रक्षा वहिनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ, तहसील पत्रकार संघ एवं रोटरी क्लब अपना द्वारा राजु धनक का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस आयोजन में अतिथि महंत बद्री दास महाराज गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य विनोद जयसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बाबू सिंह हाडा, उपस्थित थे।
कार्यक्रम को पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, पुरुषोत्तम प्रजापति, जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि निसार पठान व निलेश भानपुरिया ने किया व आभार जवसिंह परमार ने माना।
from New India Times https://ift.tt/3cf4Tju
Social Plugin