साथियों के साथ मिलकर पिता पर गोली चलाने वाला बेटा गिरफ्तार

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पारिवारिक विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने कुछ साथियों के साथ मिलकर जान लेने की नीयत से अपने ही पिता पर कट्टे से गोली चला दी। पुलिस ने गोली चलाने वाले बेटे को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बहोड़ापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले केदार पुत्र कुबेर सिंह ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर गोली चला दी, गोली उसके पास से निकल गयी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर जांच पड़ताल कर गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि पकड़े गए युवक का नाम मंजीत सिंह है और पारिवारिक विवाद के चलते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी।पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कट्टा बरामद कर लिया है।



from New India Times https://ift.tt/3cerbBW