अवैध हथियारों के जखीरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अवैध हथियारों के जखीरा सहित हथियारों के एक सौदागर को धीरपुरा पुलिस ने गिरफ्तारकरने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव के पहले ही अवैध हथियारों को बनाने बाली फैक्ट्री को जप्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी की ग्राम नयागांव के खेत में बड़े पैमाने में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसको गंभीरता से लेते हुए जिसकी घेरा बंदी करके पुलिस ने कुल 14 अवैध हथियार व बनाने बाले उपकरणों को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने 1 डबल बेरर की बंदूक, 315 बोर की बंदूक, 12 बोर की चार अधिया, एक 315 बोर की अधिया, तीन 315 बोर के कट्टे, एक 12 बोर का कट्टा, दो 315 बोर की अधिया, दो 12 बोर की अधबनी अधिया सहित अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री भी जप्त कर ली है।

अवैध हथियार बानने बाली फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम को 30 हजार रुपए के इनाम देने का प्रतिवेदन भी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आईजी चंबल को प्रतिवेदन भेज दिया है।



from New India Times https://ift.tt/3i1Xh5m