साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के प्रकल्प भारत शक्ति के माध्यम से न्यास की महिला पदाधिकारियों ने गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड की उपयोगिता के बारे में तथा उनकी स्वयं की स्वच्छता कैसे करें के बारे में जानकारी जानकारी देकर महिलाओं को जनजागरूक किया तथा इस कंपनी के सौजन्य से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए तथा महिलाओं को बताया कि सरकार इस संबंध में काफी सारे प्रयास कर रही है। समय-समय पर भारत सेवा न्यास सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उनके बारे में आप लोगों को अवगत कराता रहेगा। इस पूरे प्रोग्राम में भारत सेवा न्यास के प्रदेश महामंत्री सत्यवीर सिंह का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर भारत सेवा न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगीता पांडव, खुशी सिवाच, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौधरी, ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, श्वेता शर्मा, कांति लोधी, अपर्णा शर्मा, सीमा विकल आदि का विशेष योगदान रहा। प्रोग्राम में प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, प्रदेश सह संयोजक प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, रमाकांत गॉड, विकास, राजेश, अनिल आदि उपस्थित रहे।
from New India Times https://ift.tt/33M6Foh
Social Plugin