रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जोबट विधानसभा के ग्राम पंचायत सगोटा, बेगड़ा, हरदासपुर, चिचलाना और ग्राम वड़ी में विधायक बहन कलावती भुरीया ने जनता के बीच पहुंचकर जन सुनवाई लगाई व गांवों की समस्या जानी क्षेत्र में मौसम की मार से प्रभावित उड़द, कपास, मक्का, सोयाबीन एवं अन्य फसलों के लिए किसानों को जानकारी दी कि जिला प्रशासन की ओर से आप की फसलों के लिए सर्वे टीम बनकर आपके खेतों में आएंगे तो उन्हें अपनी सारी फसलों व सारे खेतों का सर्वे करवाएं व सभी को जानकारी दी कि पात्रता पर्ची का कार्य शुरू हो गया है जो गांव के रोजगार सहायक कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आम्बुआ अमान पठान, हुसैनी भाई, कालू रावत, मोगली खान व कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
from New India Times https://ift.tt/3kzAOhr
Social Plugin