मो.मुजम्मिल/ मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विकासखंड परासिया अन्तर्गत नगर पंचायत बड़कुही उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य हार्ट दिवस का आयोजन किया गया। हार्ट दिवस पर बीएमओ सुधा बक्सी, बीईई संजय मालवी एवं बीपीएम अनूप साहू के मार्गदर्शन में उपस्वास्थ्य केन्द्र बड़कुही की सीएचओ रीनू साहू द्वारा आयोजित किया गया। इस हार्ट दिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ रीनू साहू द्वारा सहित हार्ट एवं बीपी,
हृदय में होने वाली बीमारियां, उनकी रोकथाम एवं उपचार के संबंध में समुदाय को जानकारी दी गई तथा कितने प्रकार की बीमारियां हृदय से संबंधित होती हैं और उनको रोकने के लिए स्वस्थ हरण तथा अन्य जांच की गयी साथ ही कुपोषित लोगों को समझाईश दी गई एवं औषधी का वितरण भी किया गया। सीएचओ द्वारा कुपोषित लोगों से पूर्ण रूप से पोषक आहार लेने की सलाह के साथ ही विभिन्न बीमारियों के अतरिक्त वर्तमान में समूचे देश में फैली कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक रहकर शासन प्रशासन के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। इस दौरान एएनएम एलीजा तिमोथी के द्वारा बीपी शुगर की जांच भी की गई।
हार्ट दिवस पर बी ई ई के द्वारा बताया गया कि शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हार्ट होता है, सभी को खानपान में ज्यादा ध्यान देना चाहिए एवं ब्लड प्रेशर समय-समय पर चेक कराना चाहिए। अगर हार्ट की प्रॉब्लम होती है तो समय-समय पर चेकअप कराते रहना चाहिए एवं शराब, तमाकू नशा करने से भी हार्ड को प्रॉब्लम होती है इसीलिए हमें इन चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर घूमने से भी बीमारी दूर होती है, हमें गोली दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी अगर हम सुबह रोज घूमें और एक्सरसाइज करें।
इस दौरान उपस्थित परासिया ब्लॉक के बी ई ई संजय मालवीय तथा एनम अनीशा तिमोथी तथा आशा कार्यकर्ता प्राची महंगा, आशा शर्मा, सबीना खान, भावना, सविता, डेरिया उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/36iWquP
Social Plugin