BHOPAL में कांग्रेस का जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन, किसान कानून मामला - MP NEWS

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज राजधानी भोपाल के कमला पार्क स्थित रेत घाट पर केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जंगी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की किसान नीतियों को जमकर कोसा। 

हजारों की संख्या में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ एकत्र होकर किसान कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुरजोर विरोध किया है तथा केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान संबंधी नए कानूनों को वापस लिये जाने की मांग का दस सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल महोदय को सौंपा।

अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, अभा कांगे्रस के सदस्य भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने राजभवन जाकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा।

28 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36a5Qst