BHOPAL में पुलिसकर्मी के बेटे की दिनदहाड़े हत्या - CRIME NEWS

भोपाल। भोपाल के अवधपुरी इलाके में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे 35 साल के एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। तीन आरोपी गाड़ियों से पहुंचे और युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब तक परिजन घर से मदद के लिए दौड़े, तब तक आरोपी भाग चुके थे।

एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 35 वर्षीय वीरेंद्र बीडीए कॉलोनी अवधपुरी में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे वे घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन लोग गाड़ियों से आ गए और उससे झगड़ा करने लगे। पहले उनके बीच कहासुनी हो रही थी, थोड़ी देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने वीरेंद्र पिता कैलाश परसोंधिया के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मृतक के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं 

वीरेंद्र होशंगाबाद रोड पर स्थित एक शिक्षक का कार ड्राइवर था। उसका कुछ लोगों से दस दिन पहले विवाद हुआ था। उसके कुछ महिलाओं से भी संबंध होने की बात सामने आ रही है। मंगलवार सुबह जब वह घर पर था, तब दो बाइक पर सवार करीब चार लोग उसके घर पहुंचे। आरोपितों को बृजेंद्र घर के अंदर ही मिल गया। उस पर ताबड़तोड़ तरीके से डंडे और लोहे की छड़ से हमला किया। 

घर के अंदर से परिजन उसकी मदद के लिए भागे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भदौरिया ने बताया कि वीरेंद्र का कुछ लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। अब तक की जांच उसी ओर इशारा कर रही है। ऐसे में वीरेंद्र का जिन से विवाद हुआ था। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

29 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30h3nsa