भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक स्विमिंग टीचर से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी एम्स का कर्मचारी है। उसकी। इलाज के दौरान लड़की से पहचान हुई थी। वह अपनी बहन से मिलाने के बहाने घर पर लेकर आया और नशीली चाय पिला दी थी। बेहोशी की हालत में उसने टीचर से दुष्कर्म किया।
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय लड़की अरेरा कॉलोनी (हबीबगंज) की रहने वाली है। वह स्विमिंग टीचर है। उसने बताया कि 19 दिसंबर 2019 में वह इलाज कराने एम्स गई थी। वहां मेल नर्स राजेश शर्मा ने उसे इंजेक्शन लगाया था। 10 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। इसके बाद उनकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। अप्रैल में राजेश ने अपना नंबर देकर उससे फोन नंबर ले लिया था। जून में उनकी मुलाकात हुई थी।
उसने अपनी बहन से उसे मिलवाया था। 20 जून को राजेश ने उसे अपने घर अमराई परिसर बुलाया था। पीड़िता का कहना है कि उसने मना कर दिया था तो राजेश ने कहा कि उसकी बहन आई हुई है। वह मिलना चाहती है। पीड़िता के मना करने के बाद भी राजेश उसे लेने उसके घर पहुंचा और अपने साथ अमराई ले गया। यहां बहन के नहीं मिलने पर पीड़िता ने उससे इसके बारे में पूछा।
उसने कहा कि वह पड़ोस में गई है। अभी आ जाएगी तब तक तुम चाय पियो। राजेश ने ही उसे चाय बना कर दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आ गई। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसने राजेश से इस संबंध में बात की तो पहले वह शादी की बात करता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया। अब उसका फोन भी नहीं रिसीव हो रहा है। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत की।
पुलिस के अनुसार, युवती रात करीब 11 बजे थाने आई थी। उसके साथ उसके परिचित भी थे। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी राजेश शर्मा के खिलाफ 376 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। आज सुबह पुलिस ने आरोपी राजेश शर्मा को एम्स अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।
29 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2HxdDGi

Social Plugin