भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर G सेक्टर में धार्मिक स्थल परिसर में सोमवार सुबह दो दिन के नवजात (कन्या) की लाश मिली थी। पीएम रिपार्ट मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपित की तलाश जारी है। पीएम रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपित ने नवजात की बेरहमी से हत्या की है। नवजात के शरीर पर 80 घाव मिले हैं।
अयोध्या नगर संभाग सीएसपी एसके दामले ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एक धार्मिक स्थल परिसर में शॉल से लिपटा नवजात का शव पड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो देखा नवजात का शव खून से लथपथ था। शुरुआत में ऐसा लगा कि किसी जानवर ने उसे नोंचकर खाने की कोशिश की होगी, जिससे उसकी छाती, पीठ और शरीर के बाकी हिस्से पर घाव हो गए। हमीदिया अस्पताल से शाम को पीएम रिपोर्ट मिली। इसके बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दामले ने बताया कि मासूम के शरीर पर मिले जख्म को देखकर ऐसा लगता है कि आरोपित ने पेचकसनुमा हथियार से शरीर पर घाव किए हैं। अधिक खून बहने के कारण नवजात की मौत हुई है। पुलिस आरोपित की तलाश में पूरे इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
29 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ScLdU0

Social Plugin