मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर कलीम अंसारी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट क्षेत्रों में निरंतर त्रिकूट काढे का वितरण किया जा रहा है। डॉ. कलीम अंसारी ने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र नेपानगर, संजय नगर, साडा कॉलोनी तथा 7 नंबर गेट में त्रिकूट काढ़ा और आरसेनिक अल्बा का वितरण डाक्टर भिलावेकर द्वारा किया गया तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं संक्रमण रोकने के उपाय बताये गये।
from New India Times https://ift.tt/32FXAyd
Social Plugin