उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार ने किया बड़ा ऐलान, किसानों के खाते में हर साल डालेंगे 4 हजार रुपये

रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब प्रदेश में किसानों के खाते में सरकार अलग से हर साल 4 हजार रुपये खाते में डालेगी। किसानों को अभी किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार हर साल 6 हजार रुपये देती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि किसानों के लिए प्रथम चरण में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पीएम सम्मान निधि के सभी पात्र हितग्राही किसान परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 2 किश्तों में कुल 4 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों के समग्र विकास की दृष्टि से हमने ये फैसला किया है कि इनके हित में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे- RCB (4) के अंतर्गत राहत देना, पीएम किसान निधि, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देना, प्रधानमंत्री फसल बीमा आदि सभी योजनाओं को एक पैकेज के रूप में समाहित करके लागू करेंगे।



from New India Times https://ift.tt/2G51gRm