मो.मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय व पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची वितरण की गई, जिसे शासन द्वारा अन्न उत्सव के रूप में मनाया गया। इसी के अनुसार जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत नजरपुर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन की विशेष उपस्थिति में नजरपुर पंचायत के 26 लाभार्थियों को राशन पात्रता पर्ची व राशन कार्ड का वितरण किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की अन्य जन हितैषी योजनाओं से भी ग्रामीण जनों को विस्तार से अवगत कराया।
वही राशन पर्ची पाकर ग्रामीण जनों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी और प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी का ह्रदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, सुमन यादव, पंच गोपाल विश्वकर्मा, दुर्गा यदुवंशी, उमेश तिवारी,नीलू कवरेती, अविषेक पारे, सरपंच, सहायक सचिव व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/3mt5bYL
Social Plugin