Xiaomi ने लॉन्च किया पारदर्शी स्क्रीन वाला टीवी Mi TV LUX


 Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra के साथ, Xiaomi ने  चीन में अपनी 10 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में Mi TV LUX ट्रांसपेरेंट संस्करण भी लॉन्च किया। यह दुनिया का पहला व्यावसायिक स्मार्ट टीवी है, जिसमें एक डिस्प्ले है। Mi TV LUX ट्रांसपेरेंट एडिशन, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, एक पारदर्शी स्क्रीन की तरफ इशारा करता है, जो बंद होने पर एक विंडो का आभास देता है, और जब स्विच ऑन किया जाता है तो चित्र ऐसे दिखते हैं मानो वे तैर रहे हों। 

Mi TV LUX पारदर्शी संस्करण की कीमत औरउपलब्धता

चीन में Mi TV LUX ट्रांसपेरेंट एडिशन की कीमत RMB 49,999 रखी गई है, जो मोटे तौर पर भारतीय मुद्रा में 5,37,000 रु तक है। टीवी 16 अगस्त से देश में सेल के लिए उपलप्ध होगी. टीवी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धता की अभी कोई जानकारी नहीं हैं।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2XWe7eK
via IFTTT