भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M51


Samsung Galaxy M51 का लॉन्च नजदीक का चुका है क्योंकि यह फोन सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। Samsung इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर Galaxy M51 को लिस्ट कर दिया गया है। यहां फोन का प्रोडक्ट पेज तो नहीं बनाया गया है लेकिन वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर इस फोन ने एंट्री ले ली है। यहां फोन को SM-M515F/DSN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। 

सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को गैलेक्सी एम सीरीज़ का अब तक का सबसे पावरफुल फोन बताया जा रहा है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन पिछले दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर गैलेक्सी एम51 को 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया था।  यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में पता चला था कि यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं मदरबोर्ड की जगह sm6150 लिखा गया है। लिस्टिंग में चिपसेट की डिटेल तो साफ नहीं पाई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर लॉन्च किया गया जा सकता है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3kyXcIR
via IFTTT