नोकिया ने Nokia 5.3 डिवाईस का लॉन्च टीज़र इंडिया में जारी करते हुए Nokia 5.3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। नोकिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर Nokia 5.3 का लॉन्च टीज़र शेयर कर दिया है। इस टीज़र में फोन की फोटो के साथ ही ‘नोकिया 5.3 कमिंग सून’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ शब्दों में नहीं बताया है कि किस तारीख से यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
नोकिया द्वारा भेजे गए प्रेस इन्वाईट के बल पर माना जा रहा है कि Nokia 5.3 आने वाली 25 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। नोकिया 5.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.55 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिस पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3kWeCPB
via IFTTT

Social Plugin