सिंगरौली में लापता छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला / MP NEWS

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रविवार सुबह एक नाबालिग छात्रा का शव जंगल में स्कूल ड्रेस में पेड़ से लटका मिला है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के लंघाड़ोल थाना क्षेत्र की है। किसान रामधनी की बेटी शनिवार को बकरी चराने के लिए गई हुई थी। जब रात में घर नहीं आई तो परिजनों ने उसे पहले गांव में तलाशा। आज सुबह उसे जंगल में तलाशने गए। सर्चिंग के दौरान घर के पास के जंगल मे एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता, फिलहाल जांच जारी है।

16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3g0DSke