Facebook करता है BJP, RSS को सपोर्ट? - राहुल गांधी


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। एक विदेश अखबार में प्रकाशित एक लेख का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया है कि फेसबुक और व्हॉट्सएप बीजेपी और आरएसएस को सपोर्ट करता है। इस दावे पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को लूजर कहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है,  “भारत में फेसबुक और व्हॉट्सएप पर बीजेपी और आरएसएस का कब्जा है। इसके जरिये ये लोग फेक न्यूज और नफरत फैलाते हैं। साथ ही चुनाव प्रभावित करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।आखिरकार, अमेरिकी मीडिया में फेसबुक के बारे में सच बाहर आ गया।"

क्या है लेख में: अमेरिकी अखबार  वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक लेख छपा है जिसमें कहा गया है कि फेसबुक भारत में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विवादित और हेट स्पीच वाले पोस्ट को लेकर कोताही बरतता है।  बीजेपी कार्यकर्ताओं को दंडित करने से फेसबुक के भारत में व्यापार पर असर पड़ेगा। इसलिए फेसबुक ऐसा करने से बचता है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Y6ijZ7
via IFTTT