कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर रखा है. राहुल ट्वीट के जरिये केंद्र सरकार की नीतियों की निशाना साध रहे हैं और सरकारी की नाकामियों को गिना रहे हैं. कांग्रेस नेता ने बुधवार को देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि फेसबुक पर झूठी खबरें और नफरत फैलाने से बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सच देश से छुप नहीं सकता. राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पिछले 4 महीनों में क़रीब 2 करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं 2 करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है.फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता.' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी अटैच की थी जिसमें अप्रैल 2020 से अब तक 1.89 करोड़ नौकरियां जाने का दावा किया गया है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/31bTxJk
via IFTTT

Social Plugin