त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत भ्रष्ट्राचार के मामले में हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसा ही एक और ताजा मामला आरओ वाटर कूलर का देखने को मिल रहा है जिसमें लाखों रुपये का भ्रष्ट्राचार सामने आ रहा है व जनपद पंचायत में आरओ मामले में सबकी मिलीभगत सामने आ रही है जिसको लेकर देवरी जनपद पंचायत के ग्राम अनंतपुरा की सक्रिय जागरूक महिला जनपद सदस्य श्रीमति अंजली पति मनोज स्वामी ने आरओ वाटर कूलर वाले मामले में सबकी मिली भगत से खुला भ्रष्ट्राचार होने का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच कराने के लिये केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी को लिखित पत्र भेजा है जिसमें बताया गया है कि जनपद सदस्य राशि व अन्य राशियों से जो आरओ वाटर कूलर लगाये गये है उनमें खुला भ्रष्ट्राचार किया गया है।

करीब 21 लाख से ज्यादा राशि के 39 आर ओ वाटर कूलर लगाने थे मगर जमीनी स्तर पर मात्र 10 या 15 लगे हैं वो भी ऐसे लगे हैं जिनमें कुछ तो बंद पड़े हुये है व कुछ तो ऐेसे हैं जो करीब 15 हजार कीमत के हैं मगर बिल में 49 हजार राशि बढ़ाकर निकाल ली गई, कुछ आरओ तो करीब 30 हजार कीमत के लगे हैं जिनके बिल में राशि 99 हजार बढ़ाकर राशि निकाली गई है। ऐसे खुले भ्रष्ट्राचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है व शीघ्र उच्च स्तरीय जांच व उचित कार्यवाही नहीं होती है तो ग्रामीणों के साथ जनपद पंचायत परिसर में धरना देने की चेतावनी दी गई है।
इनका कहना है:
जांच करवाई जायेगी यदि भ्रष्ट्राचार का मामला है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी: दीपक सिंह, कलेक्टर सागर।
पूरे आरओ वाले मामले की जांच कराने के लिये मैं जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर जांच कराऊंगा व सम्बंधित विभाग के मंत्री को भी अवगत कराऊंगा भाजपा सरकार मै भ्रष्ट्राचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: गौरव सिरोठिया, जिला अध्यक्ष भाजपा सागर।
आरओ वाटर में भ्रष्ट्राचार संबंधी जानकारी आपसे प्राप्त हुई है, पूरे मामले की जांच बिन्दू आधार पर करायी जायेगी व लापरवाही होगी तो कार्यवाही सख्त की जायेगी: हेमेन्द्र गोबिल, सीईओ जनपद पंचायत देवरी।
जनपद पंचायत देवरी में आरओ वाटर कूलर में भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी शिकायत मैंने पत्र के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री पहलाद पटेल जी से की है जिसकी मंत्री जी द्वारा उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है: श्रीमति अंजली स्वामी, जनपद सदस्य अनंतपुरा ग्राम जनपद पंचायत देवरी।
from New India Times https://ift.tt/31iYcck
Social Plugin