थाना सिविल लाइन पुलिस ने उत्तर प्रदेश हरियाणा उत्तराखंड से चोरी व लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चरस के साथ किया गिरफ्तार

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को देर रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से चरस भी बरामद की गई है। बताया गया है कि अभियुक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अभियुक्त पर चोरी व लूट सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।

एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाहा ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस रात्रि के दौरान चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एक अभियुक्त अनिल उर्फ शशि कपूर निवासी आदर्श कॉलोनी थाना सिविल लाइन को आदर्श कॉलोनी बाग की तरफ से देर रात्रि गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के पास से चरस भी बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।



from New India Times https://ift.tt/3j2YYQP