साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा कि मास्क जागरूकता अभियान ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा मास्क के लिए चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है, इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी। समिति के द्वारा उनको 1500 व N 95, 100 मास्क विभाग को बांटने के लिए दिए गए। इस जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस के डॉ अशोक कुमार सिंह निरीक्षक व समस्त स्टाफ ने मास्क जागरूकता में सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में लोग अभी जागरूक नहीं हैं अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जबकि इस महामारी में मास्क एक कवच के रूप में बचाव कर रहा है फिर भी लोग जागरुक नहीं हैं। उन्हीं लोगों को हम जागरूक कर रहे हैं और निःशुल्क मास्क दे रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ने कहा कि यह हमारा अभियान लगातार चल रहा है और हम लोग जगह-जगह पर जाकर मास्कों का वितरण कर रहे हैं। महानगर युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि हम ऐसे लोगों को जागरूक कर रहे हैं जिन्होंने रोड पर मास्क नहीं लगा रहे हैं, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूक कर रहे हैं।
जागरूक अभियान में मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।
from New India Times https://ift.tt/3j2vEd7
Social Plugin