भोपाल में कलियासोत के पानी में 400 घर डूबे / BHOPAL NEWS

भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश  के कारण भदभदा के 10 गेट खोलने पड़े, भोपाल में पहली बार एक ही दिन में भदभदा, कोलार, केरवा और कलियासोत के गेट खोले गए। बिना पूर्व सूचना के बांधों से पानी छोड़े जाने से हजारों लोगों की जान सांसत में आ गई। कोलांस नदी के उफान में आने से बड़ा तालाब के गेट खोल गए। चंद घंटों में कलियासोत के गेट खोले गए। दोपहर में केरवा तो रात को कोलार के डेम के लबालव होते ही गेट खोल दिए गए। भोपाल की अन्य झीलें शाहपुरा, हथाई खेड़ा डेम भी ओवरफ्लो चल रहे हैं।

सबसे ज्यादा भयावह हालात कोलार के दामखेड़ा में बने। यहां घरों का सामान गलियों में बहता देखा गया। लोग छोटे बच्चों और जरूरी सामान को लेकर परेशान होते रहे। दामखेड़ा के आसपास की कुछ कॉलोनियों में भी मकानों में पानी भर गया। कलियासोत का पानी स्वर्ण जयंती पार्क से होते हुए इंडस एम्पायर में घुस गया। कॉलोनी के कई मकानों में पांच फीट तक पानी भरा हुआ था। कुछ परिवार ऊपरी मंजिलों पर शिफ्ट हो गए हैं। महामाई का बाग और पुष्पा नगर के मकानों में भी फिर पानी भर गया। 

दामखेड़ा पहुंचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सुबह उन्होंने एसडीएम राजेश गुप्ता को कहा था कि अब कलियासोत के गेट खुलना तय हैं। इन झुग्गियों को खाली करा लीजिए। गुप्ता मौके पर आए और सिर्फ भ्रमण करके चले गए। प्रशासन की लापरवाही के कारण दामखेड़ा बस्ती की 400 झुग्गियां डूब गयी, डैम के गेट खोलने से पहले न तो चेतावनी दी, न ही इन झुग्गियों को खाली कराया गया। कलियासोत का पानी स्वर्ण जयंती पार्क से होते हुए इंडस एम्पायर में घुस गया। कॉलोनी के कई मकानों में पांच फीट तक पानी भरा हुआ था। कुछ परिवार ऊपरी मंजिलों पर शिफ्ट हो गए हैं। महामाई का बाग और पुष्पा नगर के मकानों में भी फिर पानी भर गया।

23 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

चेक बाउंस होने पर क्या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, क्या थाने में FIR लिखवा सकते हैं
विवाहित महिला को भगा ले जाने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत मामला दर्ज होता है
दुनिया के सबसे धनवान लोगों की कुर्सी किस लकड़ी से बनी होती है, यहां पढ़िए
इंदौर की लड़की से लंदन वाले BF ने गिफ्ट के नाम पर 4 लाख रूपये ठग लिए
विश्व मच्छर दिवस: पढ़िए कुछ मजेदार चौंकाने वाली जानकारियां
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बेरोजगारों की आत्महत्या पर विवादित बयान
मध्य प्रदेश के 6 संभागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
इंदौर में BF संग लिव इन में रह रही लड़की ने सुसाइड किया
क्या हम अपने मकान को स्मार्ट होम बना सकते हैं, पढ़िए क्या चेंज कर सकते हैं
क्या आपको सुरक्षा के लिए दूसरे पर हमला करने का हक है, पढिए कानून क्या कहता है
इंदौर की प्राइवेट पार्टियों में नाबालिग लड़कियां


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3j2NIE3