3 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ लॉन्च होगा Tecno SPARK Go 2020


 Tecno SPARK Go 2020 को दरअसल गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जिससे पता चला है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को मोबाइल बाजार में उतारने वाली है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटो को भी शेयर किया गया है जिससे टेक्नो स्पार्क गो 2020 की लुक और डिजाईन का भी खुलासा हुआ है। गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को TECNO-KE5 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

टेक्नो स्पार्क गो 2020 को इस लिस्टिंग में सिर्फ फ्रंट पैनल से ही दिखाया गया है। यह फोन वॉटरट्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना हुआ है जो ‘वी’ शेप की है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोटो फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है। लिस्टिंग में फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस बताया गया है जो 320DPI सपोर्ट करेगी। Tecno SPARK Go 2020 को गूगल प्ले कंसोल पर एंडरॉयड 10 से लैस किया गया है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो ए20 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इस लिस्टिंग के अनुसार फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PXjMwl
via IFTTT