भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंकड़ों की समीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। कोरोनावायरस 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले 11 दिन में 44 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सब्जेक्ट पर अलग से स्टडी की जरूरत है।
राजधानी भोपाल में अनलॉक के दौरान इस महीने में 11 दिनों में टोटल 12960 सेंपल लिए गए, इनमें 767 नागरिक पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव निकलने वाले लोगों में 44 बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 15 साल से कम है। अब भोपाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों को सतर्क रहने व सावधानी बरतने कहा गया है।
18 साल तक के 56 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
1 साल से 15 साल तक के 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अगर इस उम्र के हिसाब से 18 साल के लोगों को भी जोड़ा जाए तो यह संख्या 56 होगी। 1 साल के बच्चों की संख्या 5 है। जबकि 11 से 15 साल के बच्चों की संख्या 20 है। बताया जा रहा है कि बेफिक्री और लापरवाही की वजह से बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए घर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग, माक्स और सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी है।
12 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2WaDvw2

Social Plugin