ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ से लौटकर यहां रह रहे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उसने पलंग की चादर से फांसी का फंदा बनाया और सीलिंग फेन से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट के अलावा एक मोबाइल मिला है। जिसमें उसने घटना का ब्यौरा दर्ज किया है। लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण फ़िलहाल सच का खुलासा नहीं हो सका है।
दरअसल, अमन मिश्रा अपने भाई कृष्णा के साथ छत्तीसगढ़ में रहता है। वह 12वीं के एग्जाम के लिए ग्वालियर आया था। बाद में लॉक डाउन लग गया जिससे वह ग्वालियर में फंस कर रह गया। पता चला है कि दोनों भाई 3 साल से छत्तीसगढ़ रह रहे थे। गत रोज अमन मिश्रा अपने कमरे में चला गया बाद में उसका कमरे का गेट नहीं खुला। उसके अन्य परिचितों ने जहांगीर कटरा स्थित उसके मकान के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें एकता और बॉबी नामक दो लोगों का जिक्र है और दोनों पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप भी लगाया है।
उपनगर ग्वालियर पुलिस ने मृतक अमन का मोबाइल भी जप्त किया है। जिसमें मरने से पहले उसने पूरा वाकया रिकॉर्ड किया है। लेकिन मोबाइल का लॉक लगा हुआ है पुलिस को अभी यह भी तय करना है कि जो सुसाइड नोट मिला है उसमें हैंडराइटिंग अमन की है या किसी और की है। अमन का भाई कृष्णा सुबह ही ग्वालियर पहुंचा था। फ़िलहाल पुलिस मोबाइल को अनलॉक करने की कोशिश कर रही है। वहीं पूरे मामले पर मर्ग कायम कर लिया गया हैैैैै।
एबी रोड पर शहर की सबसे पुरानी कॉॅलोनी में से एक फड़नीस कॉॅलोनी विकसित करने वालेे रमेश फड़नीस की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। वे दिल के मरीज थे। ब्लड प्रेशर और शुगर भी थी। उनकी घर पर ही तबीयत बिगड़ी तो बेटा और परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। उनकी स्थिति देखने के बाद अरबिंदो अस्पताल भेजा गया। वहां उन्हें बचाने के लिए डॉक्टर ने भरसक प्रयास किए।
01 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
पालतू कुत्तों की पूंछ क्यों काट दी जाती है, क्या कोई साइंस है या बस देखा-देखीइंदौर में व्यापारी के गोदाम से नोटों से भरे बोरे,1 ट्रक 4 गाड़ियां भरकर गुटखा बरामद
MP BOARD 10th-12th EXAM RESULT कब आएगा, यहां पढ़िए
जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में हार स्वीकारी ?
बैंक वाले चेक के पीछे सिग्नेचर क्यों करवाते हैं, जबकि वहां सिग्नेचर मार्क नहीं होता
जब खून लाल है तो नसों का रंग नीला क्यों होता है
DATING APP पर मिली गर्लफ्रेंड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी
यदि समुद्र के पानी को मीठा कर दिया जाए तो क्या होगा
कोरोना तक प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे, मिडिल-HSS स्कूल सितंबर से: बाल आयोग
1 जून से 12 ट्रेनें ग्वालियर में रुकेंगी, टाइम और नंबर बदल गया है
लॉकडाउन 5.0: मुख्यमंत्री ने बताया, क्या खुलेगा - क्या बंद रहेगा
मध्यप्रदेश में कोरोना 8000 के पार, 23 जिलों में 198 पॉजिटिव
आपका मोबाइल नंबर बदलने वाला है, TRAI की तरफ से तैयारी हो गई है
इंदौर में पत्नी को लेने गए युवक को ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया
निर्माणाधीन बिल्डिंग का गिर जाना हादसा होता है या अपराध, यहां पढ़िए
भूख से बिलखते नवजात शिशु को बस स्टॉप पर छोड़ दिया क्योंकि माँ भी भूखी थी, दूध तक नहीं निकल रहा था
ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ जबलपुर की मेडिकल स्टोर्स बंद, सस्पेंड करने के बाद भी नहीं खुली
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ZX0pd6

Social Plugin