इंदौर में CM के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बाकलीवाल सहित 35 कांग्रेसी गिरफ्तार / INDORE NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित ऑडियो पर मचा धमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। परमिशन नहीं होने पर प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोका तो सड़क पर ही हंगामा बरप गया। कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने हो गए। 

कांग्रेसी प्रदर्शन करने पर अड़ गए, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रशासन और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर ही बैठने लगे। प्रशासन ने समझाइश दी, लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पुलिस ने बाकलीवाल सहित 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को आजाद नगर स्थित जिला जेल भेज दिया गया। यहां अस्थाई जेल में भी कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।

यह है पूरा मामला

कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने रेसीडेंसी कोठी पर सांवेर के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के इशारे पर मप्र की कमलनाथ सरकार को गिराया गया है। इसमें उनका साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री का एक ऑडियो भी उन्होंने जारी किया था। इसी से भड़की कांग्रेस शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में यहां पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।


12 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

प्रीति ने लिखा 'लाइफ बहुत गंदी है' और फांसी पर झूल गई
स्वस्थ इंसान का हृदय 1 मिनट में कितना खून पंप करता है
लो जी, कमलनाथ को पता ही नहीं था, दिल्ली में उनके खिलाफ क्या पक रहा है
चलती ट्रेन में यदि कोई सामान गिर जाए तो क्या करें
ग्वालियर में छात्रों की बेमियादी भूख हड़ताल, जनरल प्रमोशन के लिए
यदि कोई मर्जी के बिना घर में घुस आए तो क्या FIR दर्ज करवाई जा सकती है
पेड़ की पत्तियों का रंग हरा क्यों होता है, धूप में सूखती क्यों नहीं
थ्री पिन प्लग का पहला पिन शेष दोनों पिन से बड़ा क्यों होता है
RGPV : प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए गाइडलाइन
बिना अनुमति घर में घुसने वालों के खिलाफ 3 तरह की धाराओं में FIR दर्ज हो सकती है
मध्य प्रदेश कोरोना: बेकाबू हुआ भोपाल, ग्वालियर-नीमच भी लाल
DAHET के लिए आवेदन शुरू, ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां है
RGPV: परीक्षाओं के लिए नए नियम जारी
नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बदतमीजी कर रहे हैं: पूर्व मुख्यमंत्री
IPC की एक धारा ऐसी जिसमें आत्महत्या को भी हत्या माना जाता है, क्या आप जानते हैं 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2MQPqu7