ताप्ती मिल बुरहानपुर को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेसी नेता नूर क़ाज़ी ने कलेक्टर बुरहानपुर से किया निवेदन

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह से सोशल मीडिया के माध्यम से 4.58 मिनट का एक वीडियो जारी करके निवेदन किया है कि लालबाग की जीवन रेखा ताप्ती मिल को श्रमिकों के हित में श्रमिकों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें रोजगार देने के उद्देश्य से तुरंत शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर बुरहानपुर से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रमिकों को सप्ताह में कम से कम 2 से 3 दिन कार्य देने की अपील की है। इस संबंध में शीघ्र अति शीघ्र प्रयास करने का निवेदन किया है।



from New India Times https://ift.tt/2U1Sp70