रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के पेटलावद ग्राम पंचायत बाछी खेड़ा में चलित वाहन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पहले हमको छोटी- छोटी बीमारियों के लिए अस्पताल जाना पड़ता था लेकिन आज चलित वाहन के कारण हमें घर बैठे दवाइयां मिल जाती हैं जिससे हमें हॉस्पिटल के चक्कर नहीं काटना पड़ता है। उल्टी, दस्त, मलेरिया जैसी बीमारियों की दवा हमें घर बैठे ही निःशुल्क मिल जाती है जिससे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग टीम का आभार माना है।
from New India Times https://ift.tt/3hs58Km
Social Plugin