कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 9985 नए केस सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 276583 हो गई। हालांकि एक राहत की बात ये है कि अभी तक 135206 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 133632 हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 279 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7745 हो गया है।।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/30rrEgf
via
IFTTT
Social Plugin