मध्य प्रदेश कोरोना: 24 जिलों में 10 से ज्यादा एक्टिव केस, 9 जिलों में 10 से ज्यादा मौतें / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोनावायरस का संक्रमण धीरे-धीरे पैर पसारता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के 24 जिलों में आज की तारीख में 10 से ज्यादा एक्टिव केस (महामारी से पीड़ित मरीज) है। प्रदेश के 9 जिलों में 10 से ज्यादा नागरिकों की हत्यारे कोरोनावायरस के कारण मौत हो चुकी है। ग्वालियर चंबल संभाग जो अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण से अछूता था, गंभीर स्थिति की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। मुरैना में आज भी 10 पॉजिटिव मिले। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 25 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 25 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6617 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 80 रिजेक्ट हो गए। 6470 नेगेटिव लेकिन 147 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ अब तक कुल संक्रमित हुए नागरिकों की संख्या 12595 हो गई। पिछले 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 542 और 146 डिस्चार्ज के साथ स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 9619 हो गई है। 2434 नागरिक कोरोनावायरस से पीड़ित है। किसी संख्या को सरकारी रिकॉर्ड में एक्टिव केस कहा जाता है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

इंदौर में एक बार फिर कोरोनावायरस राक्षस का रूप लेता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 46 पॉजिटिव मिले। सरकारी रिकॉर्ड में आज भी 4 मरीजों की मृत्यु दिखाई गई। अजीब इत्तेफाक है इंदौर में अक्सर हर रोज 4 मरीजों की मौत हो जाती है। 
भोपाल में भी स्थिति नियंत्रित होती नजर नहीं आ रही है। 3 मरीजों की दुखद मृत्यु के बाद 32 पॉजिटिव और इतने ही नए कंटेनमेंट जोन, स्थिति की गंभीरता को बताने के लिए काफी है। 
चंबल संभाग के मुरैना में आज भी 10 पॉजिटिव मिले। प्रशासन ने राजस्थान की सीमाएं सील कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि धौलपुर से संक्रमण मुरैना पहुंचा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए उन्होंने क्या इंतजाम किए थे। 


25 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

CBSE 10th BOARD EXAM रद्द, अब कोई परीक्षा नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट का फैसला
इंदौर में डॉक्टर के पिता की कोरोना से मौत, डॉक्टर सहित परिवार पॉजिटिव


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3dvDIA4