उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की गई आयुर्वेदिक दवा राज निर्वाण बूटी (आरएनबी) करोना के मरीजों को राहत दे रही है। कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में भर्ती 20 मरीजों पर इस बूटी के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।
इसके परिणामों पर पायलट स्टडी भी की जा रही है। जल्द ही इसे देश के सामने लाएंगे। प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह दवा 12 आयुर्वेदिक मिश्रणों से तैयार हुई है। कोरोना मरीजों पर रिसर्च के प्रोटोकॉलों का अनुपालन कर इसे आजमाया गया है। राज निर्वाण बूटी की 125 मिली ग्राम मात्रा पांच मिलीग्राम शहद के साथ दी जाती है। प्रो. राजकुमार ने बताया कि इस ट्रायल को आगे भी 20 अन्य करोना पॉजिटिव मरीजों पर किया जा रहा है। यदि यह ट्रायल भी सफल रहा तो यह माना जाएगा कि भारत ने कोरोना का ट्रीटमेंट खोज लिया है।(न्यूज़ सोर्स: अमर उजाला)
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2zJzIhD
via IFTTT

Social Plugin