मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम कर सभी को सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण कर कोरोना महामारी से बचाव संबंधित समझाइश दी गयी। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन व महिला मोर्चा की अध्यक्षा भुवनेश्वरी भन्नारे की विशेष उपस्तिथि में वार्ड क्रमांक- 18 की बस्ती में डोर टू डोर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया व इस कोरोना महामारी से हमें किस तरीके से बचना चाहिए उसकी विस्तार से जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी वरिष्ठ नेत्री रीता सेन वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद सोनिया कुमरे लीना चौरसिया, किरण कपूर, रेखा उईके, मालती पंडोले, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद परिहार, रमेश सालोडे व युवा भाजपा नेता अंकुर रघुवंशी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/3hjZXMs
Social Plugin