त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की देवरी क्षेत्र के गौरझामर थाना अंतर्गत लॉक डाउन के समय पर जुआ सट्टा व अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि बरकोटी कला, मढ़ी जमुनिया, सर्रा पडरई, चरगुवा नया नगर आदि ग्रामीण क्षेत्र जहाँ खुलेआम अवैध शराब का व्यापार होता है व जुआ दिन या रात में होता रहता है मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि ग्रामीणों द्वारा थाने में कई बार जानकारी भी दी गई फिर भी चुप्पी साधना शंका का बिषय बन कर रह गया है। सूत्रों ने बताया कि गौरझामर शासन की गाइडलाइन को तोड़कर थाना प्रभारी द्वारा अलग से छूट दी जा रही है, वहाँ फुल्की चाट भी बेचा जा रहा है व सैलून भी खुले हैं। गौरझामर में टोटल सोशल डिस्टेंस का उल्लघन भी किया जा रहा है। एक बाइक पर तीन लोग वैठे नजर जा रहे हैं। भारी भरकम वाहन भी बस्ती में अन्दर से निकलते देखे गये हैं। चौराहों पर जहाँ संवेदनशील प्वाइंट है वहाँ पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तैनात नहीं की गई है। गजब का नजारा देखने को मिल रहा है। सरकार व प्रशासन के नियमों निर्देशों को ताक पर रखकर स्वयं की मनमर्जी चलायी जा रही है। वहीं देवरी के दूसरे थानों जैसे देवरी महाराजपुर केसली जहाँ के थाना प्रभारी लगातार अवैध शराब जुआ सट्टा व अन्य अपराधों पर कड़ी कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं साथ ही शासन के निर्देशों का पालन करवाने लोगों से स्वयं हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं व सोशल डिस्टेंस का पालन करने व प्रतिबंधित दुकानें न खोलने की अपील निवेदन करते नजर आ रहे हैं व कोरोना वायरस को लेकर गंभीरता दिखाकर सख्ती भी बरत रहे हैं मगर गौरझामर थाना प्रभारी इन सभी प्रभारियों से सीख तो नहीं ले रहे उल्टा अपने ही निर्देश चला रहे हैं जिनके कारण गौरझामर की जनता इनकी कार्यशैली से खफा हो गई है व जो पुलिस व जनता का सम्बंध होता है वह बिल्कुल समाप्त होता प्रतीत हो रहा है। अब गौरझामर क्षेत्र की जनता भगवान भरोसे ही है और मन में वहां की जनता आस लगाये वैठी है कि कब उनको भी देवरी महाराजपुर के जैसे सक्रियता बरतने वाले पुलिस व जनता के बीच अच्छा सम्बंध रखने वाले अपराधों पर शिकंजा कसने वाला अच्छा पुलिस अधिकारी गौरझामर को मिलेगा, यही उम्मीद बनाये बेठे हैं।
from New India Times https://ift.tt/3bD6huj
Social Plugin