अरशद आब्दी/इरशाद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT:

मजदूरों से भरे ट्रकों के सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में आज झांसी जनपद के थाना बड़ागांव अंतर्गत झांसी कानपुर हाइवे राजमार्ग पर मजदूरों से भरे तेज़ रफ्तार डीसीएम ने गाय को बचाने के प्रयास में आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में ड्राइवर का पैर फ्रेक्चर हो गया है। सभी घायल इलाहाबाद व प्रतापगढ़ के बताए जा रहे हैं। ट्रक में लगभग 30 से 40 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष वीर सिंह व पारीछा चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। सभी मजदूर मुंबई से वापस आ रहे थे। मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही है। घायलों के नाम गुलफाम चौधरी ड्राइवर निवासी इलाहाबाद व कवरेज पुत्र अब्दुल हबीब थाना काला बाजार जिला प्रतापगढ़ बताया जा रहे है बाकी दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
from New India Times https://ift.tt/2zNlknP
Social Plugin