श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर


जम्मू कश्मीर में आज फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ श्रीनगर के कानेमजार के नवकड़ल इलाके में चल रही है। एनकाउंटर के बीच स्थानीय लोगों में किसी भी तरह की अफवाह ना फैले इसके लिए श्रीनगर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। दरअसल सुरक्षाकर्मियों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/36991i3
via IFTTT