उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलटा, तीन महिलाओं की मौत


उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक सोमवार रात झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थाना पनवाड़ी के महुआ गांव में मोड़ के पास पलट गया। हादसे में ट्रक पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कराकर हटवाया। तब ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो सकी। ट्रक का पीछे का बायां पहिया फटने को हादसे की वजह बताया गया है।

देशभर में कुल पॉजिटिव मामले 96,169 हो गए हैं, जिनमें से 56,316 सक्रिय हैं, 36,824 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 3,029 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार के मुताबिक वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 38.29 फीसदी है। भारत में अब तक प्रति लाख जनसंख्या पर लगभग 7.1 मामले हैं।


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WIOFZO
via IFTTT