मजदूरों के पलायन को देखते हुए डिविज़नल कमांडेंट श्रीमती संगीता शाक्य अपनी टीम के साथ मजदूरों को करा रही हैं भोजन-पानी की व्यवस्था

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

आज लगातार तीसरे दिन संभागीय सेनानी ग्वालियर/चम्बल संभाग एवं जिला सेनानी मुरैना के मार्गदर्शन में होमगार्ड/SDERF के अधिकारी/कर्मचारी/जवानों द्वारा मुरैना-धौलपुर बॉर्डर (अल्ला वेळी चौकी) पर अपने अपने गंतव्य गांव शहरों की ओर पलायन कर रहे मजदूरों/लोगो को सैनिटाइज कराते हुए खाना, नाश्ता, ठंडी छांछ, पानी के पाउच, ओआरएस के पाउच आदि उपलब्ध कराए गए हैं।

इस अवसर पर संभागीय सेनानी श्रीमती संगीता शाक्य मेडम, ज़िला सेनानी श्री अजय सिंह कश्यप जी, पीसी श्री सौरभ त्रिपाठी एवं अन्य होमगार्ड/SDERF के अन्य कर्मचारी/जवानों द्वारा उपस्थित रहकर इस कार्य में सहयोग किया गया। पलायन करने वाले मजदूरों के चेहरों पर संतुष्टि का भाव देखा गया।

ज़िला प्रशासन के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभाग के द्वारा की जा रही जनसेवा की भूरी भूरी प्रसंशा की जा रही है।



from New India Times https://ift.tt/2Tj7a4K