यूपी सरकार ने सोमवार से प्रदेश के समस्त कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कार्यालयों में भीड़-भाड़ न हो इसके लिए कार्यालय पूर्व की तरह तीन पालियों में खुलेंगे।
सचिवालय में मंत्री से लेकर अधिकारी और कर्मचारी तक सभी आना शुरू कर देंगे। संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्यालयों में भीड़भाड़ न हो इसके लिए कार्यालय स्टाफ को तीन पालियों में बुलाया जाएगा। कार्यालयों में सेनेटाइजेशन, फेसमास्क, फेसकवर, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस तरह तीन पाली में आएंगे कर्मी प्रथम पाली- प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे, द्वितीय पाली- प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे और तृतीय पाली प्रात: 11 बजे से शाम 7 बजे।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2TYIpvb
via IFTTT

Social Plugin