राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, दिल्ली पुलिस के ACP पाए गए पॉजिटिव


कोरोना वायरस का संक्रमण राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। एसीपी राष्ट्रपति भवन करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति भवन में तैनात कई पुलिसकर्मियों और स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। राष्ट्रपति भवन के अंदर एसीपी राष्ट्रपति भवन का ऑफिस है। एसीपी को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''उनकी रिपोर्ट के बारे में हमें आज सूचना मिली। उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे। उन्हें 13 मई से पृथक रखा गया था और एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।उन्होंने कहा कि एसीपी राष्ट्रपति भवन परिसर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने एवं उनके प्रबंधन के लिये जिम्मेदार हैं।(न्यूज़सोर्स: वनइंडिया)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dTQ6Kx
via IFTTT