कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 598 पीड़ितों की मौत हुई है, यहां मरने वालों की कुल संख्या 104,356 हो गई है और 1,788,762 पॉजिटिव मामले हैं, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 377,714 केस सामने आए हैं, सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 29,751 लोग मारे गए है.
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 62 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 73 हजार 697 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 28 लाख 43 हजार लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 08 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,191 का इजाफा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। देश की 33 करोड़ आबादी में से 95 प्रतिशत से अधिक को घर में रहने का निर्देश दिया गया है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2ZWyutJ
via IFTTT

Social Plugin