दिल्ली: 2177 एक्टिव केस, 49 ICU में, 11 वेंटिलेटर पर
सत्येंद्र जैन ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि दिल्ली में कुल पॉजिटिव केस 3108 है इसमें कल के 190 केस शामिल है। अब तक कोविड से 877 लोग ठीक हो चुके हैं और 54 मौतें हुई है। अभी 2177 एक्टिव केस है। 49 लोग ICU में हैं और 11 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में #COVID19 की डबलिंग रेट 13दिन है जबकि देश का डबलिंग रेट 9.1 दिन है।
उत्तरप्रदेश में पुजारियों का हत्यारा चिमटा चोर है: पुलिस का दावा
बुलंदशहर के एक मंदिर में दो पुजारियों के शव मिले। संतोष कुमार सिंह, SSP बुलंदशहर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह 2 पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।
भारत: 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले, 6868 ठीक / डिस्चार्ज, 934 मौतें और 1 माइग्रेट शामिल हैं। #Coronavirus के कारण पिछले 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज़ वृद्धि हुई है। रिपोटिंग टाइम: 11 बजे सुबह।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और आयुध निर्माणी बोर्ड के प्रमुखों के साथ बातचीत की। श्री सिंह ने उनके हालिया व्यावसायिक प्रदर्शन और #COVID19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान की समीक्षा की।28 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
कार की स्टीयरिंग बीच सेंटर में क्यों नहीं होती, साइड क्यों होती हैyesterday और tomorrow को हिंदी में 'कल' क्यों बोलते हैं, दो अलग-अलग शब्द क्यों नहीं
क्या LAPTOP को बिस्तर पर रखकर चलाने से वह जल्दी खराब हो जाता है, यहां पढ़िए
बस एक महीना और, सब सामान्य हो जाएगा: इंदौर कलेक्टर
ग्वालियर में शादी के लिए नए नियम जारी, दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग गाड़ियों में जाएंगे
इंदौर: 31 नए पॉजिटिव, टोटल 1207, हाई कोर्ट जज सहित 40 क्वॉरेंटाइन
ब्रेकिंग! भिड़े की बेटी सोनू का अफेयर टप्पू से नहीं गोली से चल रहा है!
मध्य प्रदेश: 75 नए पॉजिटिव, टोटल 2165, 27वां जिला संक्रमित
लॉकडाउन में अहमदाबाद से पैदल-पैदल इंदौर पहुंचे 20 लोग
बहन की मदद के लिए आई युवती का देवर ने दुष्कर्म कर गर्भपात कराया
प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की चाबी मुख्यमंत्रियों को सौंपी
कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन में किसानों की सभा करके मुख्यमंत्री को गंदी गालियां दी
30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के आदेश
मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों को आनंद आएगा: सीएम शिवराज सिंह
डिंडोरी में ताबड़तोड़ फायरिंग की तरह गिरे ओले, दीवारों पर ऐसे निशान जैसे कश्मीर में गोलियों के होते हैं (चौंकाने वाला वीडियो दखें)
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से कोरोना के नाम पर कोई कटौती ना की जाए: संयुक्त मोर्चा
SC-ST के धनाढ्य लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3cOFTys

Social Plugin