कोरोना वायरस चीन में लोगों की जिंदगी का दुश्मन बना हुआ है, जिसकी वजह से 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कोरोना वायरस से करीब 70 हजार लोग संक्रमित है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
चीन के डॉक्टर इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों के प्लाजमा का इस्तेमाल अन्य मरीजों के इलाज में कर रहे हैं। हालांकि इस बीमारी के लक्षण और बचने के तरीकों के बारे में दुनिया प्रचार-प्रसार में जुटी है, ताकि लोग इसकी चपेट में आने से बच सकें। वॉशिंगटन स्टेट के स्वास्थ्य सचिव डॉ. जॉन वाइजमैन कहते हैं कि यदि किसी को जुकाम और फ्लू है तो कम से कम साबुन से 20 सेकंड तक हाथ को धोना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं, तो कम से कम उससे तीन फीट दूर रहना चाहिए। इसके अलावा कमजोरी महसूस हो रही है, अंदर कफ है और बार-बार छींक आ रही है, तो यह भी कोरोना वायरस के ही लक्षण हैं। इस दौरान टिश्यू पेपर और रूमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए।
डब्लूएचओ के मुताबिक, कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोना चाहिए, मुंह और नाक को ढककर रखें। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2TAyhYr
via
IFTTT
Social Plugin