HMD Global ने अपने नोकिया रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए VoWiFi का सपोर्ट जारी किया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि जिन सब्सक्राइबर्स के पास Nokia 9 PureView, Nokia 8 Sirocco, Nokia 8.1, Nokia 7.2, Nokia 7.1, Nokia 7 Plus, Nokia 6.2, Nokia 6.1 Plus या Nokia 6.1 स्मार्टफोन है, वे अब VoWiFi फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. Nokia 7.2 के अलावा यहां बताए गए सारे स्मार्टफोन्स में एयरटेल के नेटवर्क पर भी VoWiFi का सपोर्ट मिलेगा.
यदि आपके पास इनमें से कोई भी स्मार्टफोन है और आप जियो या एयरटेल सब्सक्राइबर हैं तो आप VoWiFi फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर Wi-Fi कॉलिंग ऑप्शन के लिए सर्च करना होगा और यहां वाईफाई कॉलिंग ऑप्शन को इनेबल करना होगा. ध्यान रहे इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको Wi-Fi नेटवर्क में कनेक्टेड होना होगा.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/31ESr7l
via
IFTTT
Social Plugin