वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

महेशपुर रेंज के अन्तर्गत झारा गांव जो कि मोहम्मदी गोला हाइवे पर स्थित है के निवासी लालजी की बाग में खड़े लगभग एक दर्जन फलदाई पेड़ों को वन विभाग द्वारा बिना मौके पर पहुंचे और पेड़ों को देखे बिना ही चंद पैसों के लालच में अपने की आफिस में बैठ कर रिपोर्ट लगा कर परमिट जारी कर दिया गया है जिसके आधार हरे फलदाई पेड़ों की कटाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार महेशपुर रेंज के कई गांवों में आये दिन अनदेखी के चलते हरे भरे वृक्षों की कटाई होती रहती है जिनका परमिट वन विभाग के द्वारा जारी किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी जुन-जुलाई के महीनों में आमों से पेड़ लदे रहते थे लेकिन विभाग द्रारा अनदेखी के चलते इसी तरह के हरे-भरे पेड़ों के कटान का परमिट जारी करते रहते हैं। यदि ऐसा चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं है जब यहां के लोग हरियाली के लिये तरस जायेंगे और आम का स्वाद किताबों की कहानियों मे सिमट कर रह जायेगा।
from New India Times https://ift.tt/2S7oBFy
Social Plugin