ग्वालियर। भारतीय सेना के लिए सेवाएं दे रहे एक जवान की 27 वर्षीय पत्नी 1 साल तक बलात्कार का शिकार होती रही। उसका पति देश की सुरक्षा कर रहा था परंतु वह अपने घर में सुरक्षित नहीं थी। सैनिक के बड़े भाई का बेटा यानी भतीजा उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था।
उपनगर मुरार के निवासी 27 वर्षीय महिला का पति सेना में जवान है। वह काफी समय से शहर के बाहर पदस्थ हैं। एक साल पहले जवान के बड़े भाई का बेटा उसके घर आया था। उसी दिन उसने अपनी चाची को धमकाकर उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद इस बात का जिक्र किसी से नहीं करने के लिए धमकाया भी।
महिला एक घटना समझकर शांत रही। पर आरोपित उसके बाद अक्सर आता और एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बुधवार को पीड़िता ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3bnWrhd

Social Plugin